10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया सुबह निकाली जागरूक रैली, नवीन मतदाताओं को वितरित किये वोटर आईडी
https://youtu.be/rlZ5sLipa-w
देवास। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज सुबह जागरूकता रैली स्कूली बच्चों ने निकाली थी। जिसमे मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया था। इसके साथ ही नवीन मतदाताओं को डिजिटल कार्ड भी स्थानीय मल्हार स्मृति मन्दिर में मंच से दिए गए।
आज 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला प्रसाशन ने मनाया। वर्ष 2011 से हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते आये है। उसी के तहत आज सुबह स्कूली बच्चों व स्काउट गाइड के बच्चों की रैली निकालकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया। आज सुबह उत्कृष्ट विद्यालय से रैली का प्रातः 9 बजे शुभारंभ किया गया। जो शहर के मख्य मार्गो से होती हुई मल्हार स्मृति मंदिर में समाप्त हुई। यहाँ पर नवीन मतदाताओं को वोटर आईडी दी गई। वही पिछले दिनों मतदाता जागरूकता के लिए जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसमे निबंध, स्लोगन, चित्रकला, आदि थी, जिनमें प्रतियोगियों को पुरुस्कृत करते हुए उन्हें सम्मान पत्र भी दिए गए। इसके बाद वह बच्चे जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी की है उन बच्चों को डिजिटल वोटर आईडी प्रदान की। वही कलेक्टर श्रीकांत पांडेय की अनुपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ शीतला पटले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली सुनील अरोड़ा के संदेश का वाचन भी किया। इसके बाद मतदाता दिवस पर सभी लोगों को मतदान के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
Comments