ऊर्जावान पूर्व सांसद का निधन..

ऊर्जावान पूर्व सांसद का निधन..

बैंक नोट प्रेस के लिए पेपर मिल की सौगात दी थी

देवास। आगर मालवा के विधायक मनोहर उंटवाल को पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के मेदंता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहाँ बीती रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले वह देवास-शाजापुर के सांसद भी रहे है, उन्होंने शहर के बैंक नॉट प्रेस के लिए पेपर मिल की सौगात भी दिलवाई थी। उन्होंने भाजपा पार्टी के लिए कई योगदान भी दिए।

मनोहर ऊंटवाल का जन्म 19 जुलाई 1966 को हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास-शाजापुर संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। वो शिवराज सिंह सरकार में मंत्री भी रहे। मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद मध्यप्रदेश में एक और सीट खाली हो गई है। इससे पहले मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी उम्र 66 साल के थे। मनोहर उंटवाल को पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के मेदंता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहाँ बीती रात उनकी मौत हो गई।

Comments