धतुरिया के सैनिक की चंडीगढ़ में मौत

देवास। सिटी रिपोर्टर

टोंकखुर्द तहसील के ग्राम धतुरिया के सैनिक जितेंद्र जलोदिया की मंगलवार को चंडीगढ़ में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन बुधवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। निधन की सूचना सैनिक जितेंद्र जलोदिया के भाई कमल जलोदिया को फोन से दी गई। कमल ने बताया कि उनके पास मंगलवार शाम सात बजे फोन आया कि सैनिक जितेंद्र जलोदिया का निधन हो गया। निधन होने का कारण चक्कर आना बताया गया। कमल के अनुसार जितेंद्र की पोस्टिंग लेह में थी। अभी लगभग दो माह से जितेंद्र चंडीगढ़ में ड्यूटी दे रहे थे। चंडीगढ़ से लेह के लिए रवाना होना था। तभी तबियत खराब होने से उनकी मौत हो गई। जितेंद्र दीपावली के पहले छूट्टी पर आए थे। मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर छा गई।

Comments