काले झंडे दिखाने गए भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी

https://youtu.be/SMrwW-9MOIY

देवास। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी देवास आये। इससे पहले उन्हें यहाँ पर काले झंडे दिखाने के लिए कुछ भाजपा कार्यकर्ता विकास नगर चौराहे पर एकत्रित हुए थे। जहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जिसको लेकर दोनों के बीच जमकर नारेबाजी हुई वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की और से पत्थर बाजी भी की गई थी। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। दोनों पक्षो को पुलिस ने खदेड़ा वही कुछ देर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी विकास नगर चौराहे पर आए उसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होटल रामाश्रय लेकर गए जहाँ मंत्री पटवारी प्रेस को संबोधित करने वाले थे। गौरतलब है कि मामला जिला योजना समिति की बैठक में मंत्री जीतू पटवारी और बीजेपी सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के बीच उपजे विवाद का था। जब से जिला योजना समिति की बैठक का विवाद शहर में चर्चा में आया है तब से लेकर अब तक दोनों ही प्रमुख पार्टीयों में जमकर विवाद बन रहे हैं। दो दिनों से जिले भर में कहीं मंत्री तो कहीं सांसद का पुतला दहन किया गया। वहीं शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां भूमाफियाओं पर हो रही कार्रवाई को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेरा व प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर कार्यालय में भी सत्ताधारी पार्टी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई थी। वहीं शाम होते ही जहां जीतू पटवारी के आने की सूचना भाजपाईयों को मिली तो वह भी विकास नगर चौराहे पर एकत्रित हो गए। हांलाकि भाजपाईयों की उतनी संख्या नहीं थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मौके पर रही। यहां पर पुलिस बल की मौजूदगी के बीच दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। जिसमें पत्थरबाजी जैसी घटना भी हुई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था की कुछ कार्यकर्ताओं को चोंट भी आई है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद मंत्री पटवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान निंदा भी व्यक्त की। 

गुंडा मुक्त मध्यप्रदेश की बात करने वाली कांग्रेस खुद गुंडागर्दी पर उतरी : पाटीदार

शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसाए, वह निंदनीय है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने कांग्रेस की गुंडागर्दी की निंदा करते हुए कही। पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाए गए पत्थर आमजन को भी लगे। जहां एक और कांग्रेस माफिया मुक्त मध्यप्रदेश की बात करती है, वही सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आम जनता पर पत्थर बरसा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे से मार रहे हैं। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का भी एक  स्थान है। भाजपा ने कभी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा नहीं की। परंतु मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, काग्रेस कार्यकर्ता निरंकुश हो गए हैं। वह शासन प्रशासन को कुछ नहीं समझ रहे हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार उन्होंने पत्थर बरसाए, लाठी डंडे से वार किए वह निंदनीय है।  उनके पत्थरों की चोट आमजन को भी लगी। कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा पुलिस एवं प्रशासन से पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

Comments