मंडूक पुष्कर के फव्वारे से फैल रही बदबू

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय..

देवास। सयाजी द्वार के सामने मंडूक पुष्कर तालाब बना हुआ है, जिसका सौंदर्यीकरण नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत किया था। पिछले कुछ दिनों से इस तालाब में निगम की और से आकर्षित फव्वारा भी लगाया गया है। अब इस फव्वारे के कारण मंडूक पुष्कर के चारों और बदबू फैल रही है, जिसके कारण आसपास रह रहे लोगो को काफी परेशानी महसूस हो रही है है। इसी के साथ मंडूक पुष्कर में फैल रही बदबू को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी चल रही है।


पिछले कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका निगम ने स्वच्छ भारत के चलते शहर के कई हिस्सों में सौंदर्यीकरण किया था। इसी के चलते सयाजी द्वार के सामने बने मंडूक पुष्कर को भी सुंदर बनाने का कार्य किया गया था। यहां पर बारिश के समय से पानी तालाब में भरा हुआ है। तालाब को सुंदरता प्रदान करने के लिए यहां पर कुछ दिनों पूर्व ही आकर्षित फव्वारा लगाया गया था। इस फव्वारे के कारण चारों और बदबू बनी हुई है। इस क्षेत्र में निवासरत लोगो को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार फैल रही बदबू के कारण सोशल मीडिया पर भी मंडूक पुष्कर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments