शान से लहराया तिरंगा..

पुलिस परेड ग्राउंड पर मंत्री वर्मा ने ली सलामी
शहर में उत्साह पूर्वक मना 71 वां गणतंत्र दिवस

https://youtu.be/P651uhB7RqM

देवास। आज देशभर में 71 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले में भी हर्ष पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। परेड ग्राउंड पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास क्व साथ पर्व को मनाया गया। आज सुबह से शहर में कई स्थानों पर व शासकीय, अशासकीय कार्यालयों पर झंडा फहराया गया। परेड ग्राउंड पर तिरंगा लोकनिर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने फहराया और परेड की सलामी ली। उनके साथ कलेक्टर श्रीकांत पांडेय, पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु सहित अन्य अधिकारी वर्ग मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन भी किया। इसके बाद विभिन्न स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वही शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। पुलिस विभाग के जवानों का उत्कृष्ट कार्य करने पर उनका सम्मान भी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा द्वारा किया गया।

Comments