नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

-राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड से निकली ऐतिहासिक रैली

-भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे

देवासआदर्श ठाकुर

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलवार को देवास में विशाल रैली निकली। राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड से शुरू हुई रैली हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की। भोपाल चौराहा, नयापुरा, एमजी रोड, एबी रोड होते हुए रैली पुनः क्लब ग्राउंड पहुंची जहां समापन हुआ। रैली में आए लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का पुरजोर समर्थन किया। रैली में भाजपा के सांसद, विधायक सहित तमाम पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सर्वाधिक संख्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठनों के लोगों की थी। रैली के दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। लोग हाथों में नागरिकता कानून के समर्थन वाली तख्तियां व तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। शहर के व्यापारियों ने भी दोपहर के समय कारोबार बंद रख समर्थन किया।

Comments