सगे मामा ने किया दो नाबालिग भांजियों के साथ दुष्कर्म
देवास। क्राइम रिपोर्टर
औद्योगिक थानांतर्गत इंद्रानगर बीराखेड़ी निवासी दो नाबालिग बच्चियों के साथ उनके सगे मामा ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्चियों की उम्र 14 व 16 साल है। दोनों के माता-पिता का निधन हो चुका है। इसलिए वे अपने बड़े मामा के साथ रह रही हैं जो इंद्रानगर बीराखेड़ी में एक खेत पर काम करते हैं और वहीं रहते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाओं का एक मामा इंदौर से दीवाली पर घर आया था। इस दौरान उसने पहले बड़ी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छोटी भांजी के साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Comments