रेलवे ओव्हरब्रिज पर 5 घण्टे का ब्लॉक लेकर किया जा रहा कार्य

रेलवे ओव्हरब्रिज पर 5 घण्टे का ब्लॉक लेकर किया जा रहा कार्य, ब्रिज पर रखी जा रही गर्डर, बुधवार को भी रखी जाएंगी गर्डर

देवास। शहर को आने वाले दिनों में दो और रेलवे ओव्हर ब्रिज की सौगात मिलने वाली है। जिसमें सिविल लाइन रोड़ पर मेंढकी रेलवे क्रासिंग और उज्जैन रोड़ बायपास के ओव्हरब्रिज पर कार्य चल रहा है। उज्जैन रोड़ बायपास मार्ग गर्डर रखने लिए रेलवे ने पांच घण्टों का ब्लॉक लेकर शनिवार देर रात को कम किया। इस दौरान चार रेलवे स्टेशनों पर चार रेलगाड़ियों को रोका गया। दो क्रेनों व लगभग 200 कर्मचारियों, श्रमिकों व अधिकारियों ने 36-36 मीटर लंबी तीन जोड़ गर्डर रखने का कार्य किया जो अनुमति समय से करीब आधे घण्टे पहले ही पूरा कर लिया गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान दो ट्रेनों को निरस्त भी किया गया। जिसमें भोपाल इंदौर एक्सप्रेस, इंदौर मक्सी पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ओव्हरब्रिज पर गर्डर रखने के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही शेड्यूल तय कर लिया गया था। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को भी पांच घण्टे का ब्लॉक लेकर ओव्हरब्रिज की दूसरी लेन के हिस्से में गर्डर रखने का काम किया जाएगा। जिसके तहत रेलवे ने रात 12.30 से सुबह 5.30 का ब्लॉक लिया है।

Comments