पलटवार : विपक्ष आवाज न उठा सके उसके लिए सरकारी तंत्र को डराकर बदले की भावना से काम कर रहे है : शंभू अग्रवाल
-सांसद की उपेक्षा की गई थी तो आपको उसी समय विरोध प्रकट करना था..
देवास। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के द्वारा दिये गए बयान के बाद उनके कथनों पर कटाक्ष करते हुए भाजपा पार्टी की और से भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने कहा कि..
शहर कांग्रेस अध्यक्ष जी, अगर भाजपा सरकार में सांसद की उपेक्षा की गई थी तो आपको उसी समय विरोध प्रकट करना था। आज जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि अगर अपने अधिकारों के लिए विरोध कर रहे है तो आपको आज उस समय की याद आ रही है। इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि शहर के विकास के लिए विपक्ष आवाज न उठा सके उसके लिए सरकारी तंत्र को डराकर बदले की भावना से काम कर रहे है। साथ ही मेरा ऐसा मानना है कि अगर आप अपने अधिकारों के लिए ही सजग नही रहोगे तो जनता के अधिकारों के लिए कैसे जबाबदार रहोगे।
Comments