कहाँ से लाई पुलिस पैसा, ईओडब्ल्यू में शिकायत कर की जांच की मांग..
फिर गर्माया सुभाष चौक की पुलिस चौकी का मामला..
देवास। विवादित होकर चर्चित रही सुभाष चौक की पुलिस चौकी का जिन्न फिर निकला है। अब आर्थिक अनियमितता के आरोप लगे हैं और eow (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) में शिकायत हुई है। मांग की गई है कि चौकी निर्माण के लिए पुलिस के पास किन स्त्रोत से कितना पैसा आया इसकी जांच होनी चाहिए।
नवंबर 2019 में सुभाष चौक स्थित पुलिस चौकी का निर्माण किया गया था। व्यापारी शिवप्रसाद शर्मा ने आपत्ति ली थी। इस बात की जानकारी सांसद महेंद्र सोलंकी को दी थी। जिस पर सांसद ने पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर सोलंकी से इस विषय को लेकर चर्चा की थी, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक व सांसद के बीच फोन पर नोकझोंक त हो गई थी। इसके बाद सांसद के कुछ समर्थकों ने पुलिस चौकी की दीवार तोड़ दी थी। सीसीटीवी में घटना कैद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी व व्यापारी शिवप्रसाद शर्मा सहित अन्य लोगो पर अपराध दर्ज किया गया था। इस प्रकरण के बाद न्यायालय में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने निर्माण पर स्टे दिया। बाद में नगर निगम को आदेश दिया कि चौकी तोड़ दी जाए। निगम ने चौकी तोड़कर कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। यह केस अब भी कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को शिवप्रसाद शर्मा ने eow भोपाल और एसपी देवास को पत्र लिखा। इसमें मांग की गई कि पुलिस किन स्त्रोत से चौकी बनाने के लिए रुपये लाई इसकी जांच होनी चाहिए।
Comments