आज घर-घर नहीं पहुंचेगी, कचरा गाड़ी..
वेतन विसंगतियों के चलते शहर में कचरा वाहन बंद, तीन माह से नहीं हुआ भुगतान, वाहन चालकों ने की हड़ताल..
देवास। नगर निगम में वेतन विसंगतियो के चलते कर्मचारियों ने कई बार हड़ताल की है। नगर निगम कर्मचारियों में पहले सफाई कर्मियों ने हड़ताल की थी। अब निगम कचरा वाहन चालकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते पुराने आरटीओ कार्यालय पर से आज शहर में कचरा वाहन नहीं निकाले गए। वाहन चालकों की मांग है कि उन्हें तीन माह का वेतन आज दिया जाए उसके बाद ही वाहन शहर में निकलेंगे। वही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी हनीफ शेख, जितेंद्र सिसौदिया, आरएस केलकर पहुंचे जिन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में पेमेंट हो पायेगा। लेकिन सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष धर्मेंद्र रांगवे का कहना है कि पहले भुगतान किया जाए उसके बाद ही वाहन चलेंगे।
Comments