वीडियो : देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य को लेकर लगाया तिरंगा..

देवास में लहराया 100 फिट ऊंचा तिरंगा, कई मीटर की दूरी से दिखेगा झंडा..

देवास। देश भक्ति की भावना जागृत हो इसके लिए रेलवे स्टेशनों के बाहर 100 फिट लंबे पोल पर भारतीय तिरंगा लगाया गया है। इस उद्देश्य को लेकर देवास स्टेशन पांचवा स्टेशन है जहाँ पर इस तरह का तिरंगा लगाया गया है। आज दोपहर में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार ने बटन दबाकर झंडा लहराया।

रतलाम से आये डीआरएम विनीत गुप्ता ने बताया कि अभी तक ए-1, ए केटेगरी के स्टेशनों पर तिरंगा लगाया जा चुका है जिसमे जिला स्तर पर देवास स्टेशन पहला स्टेशन है। उन्होंने बताया कि 100 फिट लंबे पोल पर 30 x 20 लम्बा तिरंगा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इंदौर, उज्जैन, रतलाम, नागदा के बाद देवास पांचवा स्टेशन रतलाम मंडल में है। इसके बाद नीमच, मंदसौर, चित्तौड़, व महू में लगाया जाएगा।

Comments