सीवरेज हादसे के बाद..निगमायुक्त ने एक सब इंजीनियर को किया, निलंबित, चार सदस्यी टीम को सौंपा जांच का दायित्व..

 

 

                                             निगम ने जांच के लिए जारी किया आदेश

 

देवास। आज दोपहर को यूआईडीएसएसएमटी योजनान्तर्गत सीवरेज परियोजना के ठेकेदार एलसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि अहमदाबाद द्वारा पाईप डाले जाने का कार्य अमृत नगर के पीछे दुर्गा नगर में किया जा रहा था। जिसमें एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जिसके चलते निगमायुक्त संजना जैन ने सब इंजीनियर दिनेश चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले को लेकर निगमायुक्त संजना जैन ने बताया की घटना को लेकर 10 बिंदुओं को लेकर चार सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है। जो एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट बनाकर टीम को सौंपेगी। वहीं उन्होनें बताया की जिसमें आगे जो भी दोषी सामने आता है तो उस पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

यह है चार सदस्य..

नागेश वर्मा कार्यपालन यंत्री, मुन्नवर बैग सहायक यंत्री, मुशाहिद हुसैन हन्फी सहायक यंत्री, सौरभ त्रिपाठी सहायक यंत्री को निगमायुक्त ने दस बिंदुओं पर जांच करने के आदेश दिए है। इन अधिकारियों को उक्त जांच  कर 7 दिनों के भीतर देना पूरी कार्रवाई कर देना है।

यह है दस बिंदु..

1. दुर्घटना के क्या कारण थे ? 2. दुर्घटना का विस्तृत एवं तथ्यात्मक विवरण 3. क्या दुर्घटना किसी मानवीय भूल/लावरवाही का परिणाम थी ? 4. क्या मौैके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एंव उपकरण थे अथवा नहीं 5. कुल कितने श्रमिक मौके पर कार्यरत थे ? 6. क्या श्रमिकों का बीमा करवाया गया था अथवा नहीं ? 7. दुर्घटना के समय मौके पर कितना कार्य हो चुका था ? 8. मिट्टी में दबने वाले श्रमिकों को प्रदाय की गई सहायता का विवरण 9. भविष्य में इसकी रोकथाम हेतु सुझाव ? 10. अन्य बिंदु जो आवश्यक हो। 

Comments