वीडियो : बाइक सवारों को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, एक को गम्भीर हालत में किया इंदौर रैफर..
कैलादेवी चौराहे पर हुई थी घटना..
देवास। बाइक पर सवार दो लोग कैलादेवी चौराहे से विजय नगर की और जा रहे थे। जहां तेज गति से जाती एम्बुलेंस ने बाइक पर सवार दो लोगो को टक्कर मार दी जिसमे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गम्भीर अवस्था में इंदौर रैफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि आज रात करीब 9.45 बजे के दरमियान दिनेश पिता कमल गिरी गोस्वामी उम्र करीब 22 वर्ष व उनके साथ राम कुशवाह दोनों बाइक पर सवार होकर कैलादेवी मंदिर चौराहे से जा रहे थे। जहाँ एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस तेज गति से निकली जिस पर बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दिनेश व राम को गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ प्रथमिक उपचार के बाद दिनेश को इंदौर रैफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना में दिनेश गोस्वामी के बाएं पैर में गम्भीर चोट आई है।
Comments