आगंनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया अपराध दर्ज..
आगंनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया अपराध दर्ज ..
केन्द्र पर कार्यकर्ता को अकेला पाकर की थी छेड़छाड़..
देवास। शहर व जिले में कई आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं, जहां केन्द्र पर कार्य करती महिला कार्यकर्ता व सहायिकाओं की सुरक्षा पर हमेशा से सवाल बना हुआ रहा है। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। गत दिवस भी जिले के बागली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ वहीं के रहने वाले एक आरोपित ने बुरी नियत से गंदी हरकत करने का प्रयास किया था। मामले को लेकर पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बागली में हरिजन मोहल्ला बेहरी में आंगनवाड़ी केन्द्र है, वहां पर 26 फरवरी दोपहर 11 बजे केन्द्र पर पीडि़ता कार्य कर रही थी। जिसे अकेला पाकर उसी क्षेत्र के रहने वाले आरोपित शिव पिता मांगलीला बलाई ने कार्यकर्ता का बुरी नियत से हाथ पकड़ा और उसके साथ गंदी हरकत की, पीडि़ता ने अपना बचाव करने के लिए उसे धक्का भी दिया। वहीं आरोपित ने पीडि़ता को धमकाया भी किसी को भी इसके बारे में बताया तो उसे जाने से मार देगा। इस घटना के बाद पीडि़ता अत्यंत घबरा गई जिस पर वह 28 फरवरी को उसके पति केे साथ पुलिस थाने गई जहां पर पीडि़ता ने आप बीती पुलिस को बताई जिस पर पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ 354, 354 (क) 294, 506 में अपराध दर्ज कर लिया है।
Comments