अधिकारी है, अधिकारी की तरह ही काम करें, राजनीति न करें : विधायक
सांसद, विधायक की उपेक्षा की निगमायुक्त ने, निगमायुक्त का विरोध कर जलाया पुतला...

देवास। अमृत योजना के तहत बसों का लोकार्पण नगर निगम द्वारा किया गया, जहां पर भाजपाई नेताओं की उपेक्षा निगम प्रशासन के द्वारा की गई। जिसको लेकर विधायक गायत्रीराजे पवार व अन्य भाजपाईयों नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्रीकांत पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा है।
विधायक गायत्रीराजे पवार आरोप लगाया कि नगर निगम में कांग्रेस की ओर से राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो केन्द्र सरकार के द्वारा दी गई राशि है उससे सूत्र सेवा बस का लोकार्पण नगर निगम में किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नेता व सांसद की उपेक्षा निगम प्रशासन ने की है। विधायक गायत्री राजे पवार ने आरोप लगाया है कि निगम आयुक्त संजना जैन ने कांग्रेस की राजनीति बनाकर इसे खत्म किया है। वहीं उन्होंने बताया कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। वहीं जो केन्द्र सरकार की ओर से विकास कार्य की राशि आई है उससे भी भाजपाईयों को बाहर कर दिया गया है। विधायक गायत्री राजे पवार ने संजना जैन पर आरोप लगाया है कि वह जिस प्रकार के कार्यक्रम संजना जैन कर रही है यह भाजपा और कांग्रेस को बांटने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अधिकारी हैं राजनीति नहीं करें। इस विषय को लेकर कलेक्टर श्रीकांत पाण्डेय को ज्ञापन देकर अवगत भी कराया है जिस पर कलेक्टर ने उन्हें कहा है कि वह निगम आयुक्त संजना जैन से चर्चा करेंगे।

जलाया निगमायुक्त का पुतला..
भाजपाईयों ने ज्ञापन देने के बाद कलेक्टोरेट परिसर के अंदर निगम आयुक्त संजना जैन का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया और संजना जैन के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
Comments