नन्हीं बच्ची ने दी प्रस्तुती : अजीब दास्तां है.., बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ..बिटिया उत्सव का कार्यक्रम संपन्न..

छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुती..महिलाओं ने विभिन्न तरह के व्यंजनों को किया प्रदर्शित..

कलेक्टर ने किया बच्ची को सम्मानित





देवास। 28 फरवरी को कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेलम बघेल के नेतृत्व में मल्हार स्मृति मंदिर में बिटिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय कलेक्टर उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा पोषण प्रदर्शनी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया गया। गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। 

कलेक्टर श्रीकांत पांडेय व अधिकारी कार्यक्रम देखते

श्रीमती सौदामिनी शिवहरे सहायक संचालक द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई गई। श्रीमती शिवहरे द्वारा बताया गया कि समाज में बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु समाज के हर एक व्यक्ति को विशेष प्रयास करने होगें। उक्त कार्यक्रम में बालिकाओं/महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक वतावरण सृजित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए वृहद हेल्थ केम्प का आयोजन किया गया। हेल्थ केम्प में महिलाओं का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। विभिन्न प्रकार की जांचे नि:शुल्क की गई। महिला, बालिकाओं द्वारा अपनी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी संमस्याओं हेतु परामर्श प्राप्त किया। महिला, बालिकाओं को हेल्थ कार्ड का वितरण किये गए। कार्यक्रम में लोकगीत, आदिवासी नृत्य, फैंसी ड्रेस, तत्कालीन भाषण, रंगोली, सांस्कृतिक नृत्य, आदि गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी भी लगायी गई। जिसमें महिलाओं द्वारा विभिन्न तरह के व्यंजनों की प्रदर्शित किये। कार्यक्रम में हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें हाथ से बनी हुई सामग्री को प्रदर्शित किया गया। बेटीयों के सर्पोट में सांस्कृतिक, खेल, बेटी-बचाओं बेटी-पढ़ाओं शपथ ग्रहण, हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल व दो बालिकाओं वाले अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र का विशेष सहायोग रहा।

Comments