दिखा..कुदरत का करिश्मा..,सीवरेज के लिए खोदा था गड्डा, धंस गए थे..तीन मजदूर..
नगर निगम की घोर लापरवाही दिखी सामने.., 50 फिट गड्ढे से निकला एक मजदूर जिंदा, एक मजदूर घायल, एक हुई मौत…

देवास। शहर में सीवरेज का कार्य कुछ कॉलोनियों में किया जा रहा है। जहाँ पर झाबुआ से आये हुए मजदूर कार्य कर रहे है। आज शहर के अमृत नगर के समीप दुर्गा नगर में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान तीन मजदूर दब गए। जिसमे एक घायल को पहले निकाला जा चुका था। उसके बाद लगभग एक घण्टे की मशक्कत की के बाद एक मजदूर मृत अवस्था मे निकाला गया। वही दूसरे मजदूर को निकालने के लिए प्रयास जारी था।

शहर में सीवरेज कार्य निगम की और से जारी है। जहां निगम की घोर लापरवाही के कारण तीन मजदूरों में से एक मजदूर विनोद पिता मेहताब की सीवरेज के गड्ढे में दबने से मौत हो गई। वही एक मजदूर अरविंद को घायल अवस्था मे निकाला गया, और एक मजदूर मनीष पिता दिनेश 17 वर्ष जिंदा निकला। इस पूरी घटना में पोकलैंड मशीन का इस्तेमाल किया गया था। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम की और से सिर्फ तीन-चार जिम्मेदार अधिकारी नजर आए लेकिन वह भी पूरी घटनाक्रम के बीच इधर-उधर दिखाई दिए। इस मामले को लेकर क्षेत्र के पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा ने बताया कि निगम की घोर लापरवाही का नतीजा है कि इस प्रकार की घटना घटित हुई है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वही उन्होंने बताया कि एक मजदूर जो जिंदा बचा है वह नाबालिक है, जिसे सीवरेज कार्य में लगाया गया था।
Comments