दोपहिया वाहन का क्लच वायर पेड़ से बांधा, वायर गले मे फंसने से हुई तेंदुए की मौत..

जिले में फिर हुई तेंदुए की मौत, जिले में लगातार हो रहा तेंदुओं का शिकार, दोपहिया वाहन का क्लच वायर पेड़ से बांधा, वायर गले मे फंसने से हुई तेंदुए की मौत


देवास। जिले में लगातार तेंदुए का शिकार हो रहा है, कही तो तेंदुए को चालाकी से मारा जाता है, तो कहीं उसका शिकार भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि वन विभाग को तेंदुए का शिकार होने की सूचना संपूर्ण रूप से है। उसके बावजूद आरोपी वन विभाग से कैसे बच रहे है, यह विचारनीय पहलू है। कल शाम भी जिले के दौलतपुर क्षेत्र के समीप तालोद के जंगल में दोपहिया वाहन का क्लच वायर पेड़ से लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकार करने के उद्देश्य से लगाया जिसमें एक मादा तेंदुआ फंस गया, जिसमें उसका दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आज सुबह उसका शव परीक्षण पशु चिकित्सक ने कर उसका अंतिम संस्कार वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी तेंदुए का शिकार करने के उद्देश्य से तीन तेंदुओं की मौत हो चुकी है। अब वन विभाग को इसके लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है।

वन विभाग के सीसीएफ उज्जैन अजय यादव ने बताया को 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि तालोद कक्ष क्रमांक 55 के समीप खेत के पास वन क्षेत्र में दोपहिया वाहन के क्लच वायर में एक मादा तेंदुआ फंस गया था। जिसकी मौका स्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसका पोस्टमार्टम कर तेंदुए के शव का दाह संस्कार किया गया।

Comments