वीडियो : फ्लाय ओवर नहीं तो वोट नहीं, फ्लायओवर नहीं होने के कारण अब तक 2500 दुर्घटनाएं हो चुकी, 200 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है : रविन्द्र चौधरी

एसडीएम ने स्वीकार किया कि यहां पर बड़ी तकनीकी त्रुटी हुई है..फ्लॉयओवर को लेकर किया जा रहा धरना समाप्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन..

देवास। फ्लॉयओवर की मांग को लेकर युवा किसान संगठन के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासियो द्वारा रविवार से जेल चौराहे पर चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को समाप्त हुआ। संगठन अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि धरने के दूसरे दिन सभी ने मिलकर एसडीएम एवं बीएनपी थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हम सभी क्षेत्रवासी प्रतिदिन अपने कार्यो के लिए नेवरी मार्ग से देवास के लिए जाते है व नागदा व पालनगर से देवास के लिए आते है। फ्लायओवर न होने के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है।

किसान संघ से चर्चारत एसडीएम चौहान

आए दिन दुर्घटनाएं भी होती है। फ्लॉयओवर नहीं होने के कारण अब तक 2500 दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें 200 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। क्षेत्र के सभी किसान, व्यापारी व स्कूली छात्र-छात्राएं इसी रोड़ के माध्यम से अपने गतंव्य पर पहुंचते है, क्योंकि यह रोड़ अब सिक्स लेन हो गया है। इस वजह से वाहनो की गति में भी काफी इजाफा हुआ है। जिससे दुर्घटना होने की ओर संभावना बढ़ गई है। इस मार्ग पर टोल टैक्स भी वसूल किया जा रहा है। जबकि रोड़ तभी पूर्ण माना जाएगा जब अपेक्षित जगहो पर फ्लॉयओवर व सर्विस रोड़ का कार्य पूर्ण हो। युवा किसान संगठन ने मांग की है कि जेल चौराहे व पालनगर चौराहे पर फ्लॉयओवर व सर्विस रोड़ बनवाने के लिए निर्देशित करे। जिससे होने वाली दुर्घटनाएं न हो सके। अंत में एसडीएम ने आश्वास्त किया कि वे स्वयं कलेक्टर से चर्चा कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

किसान एसडीएम को बताते अपनी पीड़ा

एसडीएम ने खुद स्वीकार किया कि यहां पर प्रशासन द्वारा व एमपी आरडीसी के जिम्मेदार अधिकारियो से बड़ी तकनीकी त्रुटी हुई है। इस चौराहे पर वाहनो की गति देखकर दुर्घटना होने का आभास होता है। फ्लॉयओवर व सर्विस रोड़ की मांग पूर्ण न होने की स्थिति में आगामी समय में युवा किसान संगठन द्वारा व क्षेत्रवासियो द्वारा आंदोलन किया जाएगा। टोल टैक्स का विरोध किया जाकर चक्काजाम किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Comments