प्रशासन सख्त न हुआ तो हालात हो सकते है बेकाबू, इंदौर में मिले 5 पॉजिटिव के बाद, कई लोग अब भी बरत रहे लापरवाही..

देवास। शहर के समीप इंदौर शहर में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें से एक उज्जैन का है। खबर आते ही हड़कंप मच गया है और उज्जैन समेत इंदौर शहर में प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी गई है। लेकिन देवास में लचर प्रशासनिक व्यवस्थाएं शहर को खतरे में डाल रही हैं। लॉक डाउन के बावजूद सुबह से लोग रोड रास्तों पर घूम रहे हैं। अगर शहर में कर्फ्यू नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब कोरोना वायरस एक साथ कई लोगो की जान ले लेगा। आवश्यकता है कि कोरोना बेकाबू हो उससे पहले प्रशासन को सख्त रवैया अपनाना चाहिए। वायरस बेकाबू हुआ तो सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाएंगी और चारों और स्थिति भयावह हो जाएगी।

Comments