वीडियो : दिनभर रहा कर्फ्यू..शाम 5 बजते ही लोगो ने बजाई थाली व ताली, हुई आतिशबाजी.. किया जनता कर्फ्यू का समर्थन..
देवास। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आज जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। जिसके चलते आज शहर का चप्पा-चप्पा बंद रहा। शाम 5 बजते ही लोगों के द्वारा घर की छतों पर बालकनी और दरवाजे पर खड़े होकर शंख, डमरु, थाली, डिब्बे और अन्य सामग्री को बजाकर शहर में लोगो ने थाली व ताली बजाकर प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान का समर्थन करते हुए विषम परिस्तिथियों में घूम रहे लोगों का सम्मान किया, साथ गई कुछ क्षेत्रों में आतिशबाजी भी की गई। यह सम्मान खासकर उनके लिए है, जिन्होंने जनता कर्फ्यू में कार्य किया। जिसमें डॉक्टर के साथ-साथ अन्य लोग भी थे। उन सभी का अभिवादन किया। इसके साथ ही कोरोना वायरस को भगाने के लिए एकजूट होने का परिचय दिया।
Comments