जानवरों का शिकार करते 6 शिकारी पकड़ाए, एक कार, एक बंदूक और एक बाइक बरामद..

5 आरोपी देवास के 1 आरोपी मक्सी का हुआ गिरफ्तार..

देवास। मक्सी फॉरेस्ट बीट के क्षेत्र में देवास और मक्सी के 6 शिकारियों ने एक काले हिरण का शिकार किया। बीट में पदस्थ वनरक्षक ने सभी शिकारियों को पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर पकड़ लिया। टीम ने काले हिरण का शव भी बरामद किया है। साथ ही एक टाटा इंडिगो कार क्रमांक एमपी 09 सीके 4278 एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 41 एमएच 0219 और एक एयर गन भी बदमाशों से बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में देवास के दो सगे भाई सहित 6 लोग शामिल हैं। काले हिरण का शिकार गैर जमानती अपराध और इस अपराध में शामिल आरोपियों को जमानत तक नहीं मिल सकती। वन विभाग में अपने फॉरेस्ट गार्ड की हिम्मत को लेकर खासी चर्चाएं हैं।


यह पकड़ाए आरोपी..
वन विभाग ने जाकिर पिता अजीमुद्दीन शेख मरे 41वर्ष मोहसिनपुरा देवास, जफर खान पिता प्यारे मोहम्मद उम्र 36 वर्ष निवासी नई आबादी देवास, शाहिद पठान पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी मोहसिनपुरा देवास, भेरूसिंह पिता भवानीराम उम्र 70 वर्ष निवासी नई आबादी मक्सी, इरशाद अहमद शेख पिता शेख अहमद उम्र 22 वर्ष कर्मचारी कॉलोनी देवास, वसीम पिता प्यारे मोहम्मद उम्र 35 वर्ष निवासी नई आबादी देवास को गिरफ्तार किया गया है।

Comments