अल सुबह से जारी बारिश.. बारिश के कारण आम जनता नहीं खरीद पा रही जरूरत का सामान, कर्फ्यू में सुबह 8 से 11 बजे तक है ढील..

देवास। एक और कोरोना वायरस का असर बढ़ते ही जा रहा है। वही दूसरी और अचानक से बारिश का कहर शुरू हो गया है। जानकारों के मुताबिक ठंडा मौसम होने की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का भय बना रहता है। पिछले दो दिनों से मौसम ने रूख बदला है। बीते दो दिनों पूर्व भी तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। आज फिर अल सुबह से बारिश हुई जिसके चलते जहां कर्फ्यू में ढील सुबह 8 से 11 बजे तक थी। बारिश के दौरान लोग सुबह बाजार की और निकले तो बारिश के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। वही आम लोग बारिश के कारण आवश्यक सामाग्री भी खरीद नहीं पाए।

Comments