राजगढ़ में विवादों में घिरी डिप्टी कलेक्टर आ रही देवास..
राजगढ़ में विवादों में घिरी डिप्टी कलेक्टर आ रही देवास
भाजपा कार्यकर्ताओं से हुआ था विवाद
देवास। अब तक पुलिस विभाग की और से स्थानांतरण किए जा रहे थे। अब प्रशासनिक सेवा दे रहे कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसके चलते डिप्टी कलेक्टर के पद पर राजगढ़ से सुश्री प्रिया वर्मा को देवास डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया है। बताया गया है की वह जल्द ही देवास आकर पदभार ग्रहण करेंगी। वहीं बताया गया है की राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद भी हुआ था। अब वह यहां पर आ रही है, वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छा रहे हैं अब ऐसे में यहां पर किस तरह कार्य करेंगी यह देखने योग्य है।
झण्डा दिवस पर हुई थी पुरूस्कृत
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस वर्ष 2017-18 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित करने पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजगढ़ जिले को उत्कृष्ट कार्य करने पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया वर्मा (कलेक्टर प्रतिनिधि) को प्रशंसा पत्र प्रदान किया था। झण्डा निधि में की गई दान राशि का उपयोग हमारे सैनिक और उनके परिवार के कल्याण हेतु किया जाता है। राजगढ़ जिले को झण्डा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित करने पर यह पुरूस्कार दिया गया था।
Comments