वीडियो : कृषि उपज मंडी में हम्मालों से किया जा रहा अभद्र व्यवहार..

रात 11 बजे के बाद भी हम्मालों से लिया रहा कार्य.. हम्मालों का कहना : प्रदेश की समस्त मंडियों में 50 किलो की रहती है भर्ती, देवास मंडी में 91 किलो की भर्ती में लिया जा रहा कार्य..

देवास। कृषि उपज मंडी में कभी व्यापारियों के द्वारा प्रदर्शन किया जाता है तो कभी किसी बात को लेकर यहां पर विवाद की स्थिति बन जाती है। आज भी मंडी में विवाद की स्थिति बन गई जब हम्मालों ने काम बंद कर दिया। हम्मालों का कहना है कि पूरे प्रदेश में 50 किलो की भर्ती में कार्य किया जाता है और देवास मंडी में 91 किलो की भर्ती में कार्य करवाया जा रहा है। वहीं हम्मालों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है व देर रात तक काम करवाया जाता है। इसी बात जो लेकर आज आपातकालीन मंडी बंद करने का आह्वान कर प्रदर्शन किया है, व मंडी सचिव को ज्ञापन दिया गया है।

मंडी प्रांगण में मौजूद हम्माल

कृषि उपज मण्डी में हमेशा विवादों के घेरे में रही है। कभी व्यापारियों और मंडी प्रशासन के बीच विवाद देखने में आए हैं तो कभी कृषकों और व्यापारियों के बीच तालमेल नहीं बैठने पर विवाद देखने को मिले हैं। अब कृषि उपज मंडी में ह मालों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है। ह मालों ने बताया कि व्यापारियों के द्वारा रात्रि 11 बजे के बाद तक काम लिया जा रहा है जो अनुबंध के विपरीत है। वहीं पूरे प्रदेश में 50 किलो की भर्ती का कार्य करवाया जाता है तो देवास मंडी में 91 किलो की भर्ती से कार्य करवाया जा रहा है तथा व्यापारियों के द्वारा हम्मालों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों से भी गलत व्यवहार किया जा चुका है। इन्हीं बातों को लेकर कृषि उपज मण्डी के सचिव को ज्ञापन देकर मांग की है कि इन सभी मांगों का जल्द ही निराकरण किया जाए, अन्यथा हम्माल यूनियन के द्वारा कार्य बंद किया जाएगा। मंडी में इस प्रकार का विरोध और विवाद की स्थिति बनने पर तत्काल बीएनपी थाना प्रभारी सहित अन्य बल मंडी में पहुंचा। वहीं मंडी सचिव के आने के बाद व्यापारियों और ह मलों में आपसी सामंजस्य स्थापित कर मंडी का कार्य शुरू करवाया गया।

Comments