प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद हुई बाजारों में उमड़ी भीड़..मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व विधायक ने की अपील जनता धैर्य बनाये रखे..

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद बाजारों में अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित हो गई। जबकि प्रशासन का आदेश है कि सभी आवश्यक चीजों की दुकाने जिसमें दूध, किराना, सब्जी, दवाइयों की आपूर्ति बनी रहेगी। उसके बावजूद लोगों का बाजार में आना-जाना जारी है। वही भीड़ को देखते हुए पुलिस को मैदान संभालना पड़ा। वही भीड़ होने पर संक्रमण भी लग सकता है। इसलिए देवास अपडेट की टीम आपसे अनुरोध करती है की प्रशासन ने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहेगी, कृपया भीड़ न होने दे। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम लोगो से अपील की है कि 21 दिन तक प्रदेश सरकार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध रहेगी, किसी बात की चिंता न करें। इस प्रकार से प्रदेश के हर जिले के कलेक्टरों को आदेश भी दिए है। वही विधायक गायत्री राजे पवार व कलेक्टर के बीच हुई चर्चा के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे तक प्रशासन सभी वार्डो की किराना दुकान की सूची उपलब्ध कराएगा जो निर्धारित समय खुली रहेगी और जनता को आसानी से सामान मिलता रहेगा, दुकानदार का फोन नम्बर भी रहेगा जो फोन करने पर सामान को होम डिलीवरी करेगा। विधायक की अपील जनता धैर्य बनाये रखे।

Comments