कोरोना वायरस शंका : कर्मचारी कॉलोनी, तिलक नगर को किया लॉकडाउन..

मृतक के परिजनों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, पूरे क्षेत्र को किया सेनेटाइज..

देवास। शहर के कर्मचारी कालोनी के समीप तिलक नगर के रहने वाले रहने इदरीश खान की संदिग्ध परिस्थिति में इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र को निगम की टीम के द्वारा सेनेटाइज किया गया था। आज सुबह भी क्षेत्र में सेनेटाइज कर क्षेत्र को बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया था। वही मृतक के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया था। जिसके तहत परिजनों की जांच अब तक नेगेटिव ही है। हालांकि बताया गया है कि मृतक काफी लम्बे समय से बीमार था। चूँकि मौत के पहले उनमे लक्षण कोरोना के पाये गए थे, इसलिए उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। बताया गया है कि गत 23 मार्च को जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था, फिर वो खुद डिस्चार्ज होकर चले गए थे। कल 29 मार्च को फिर से उनको भर्ती किया गया जहां से इंदौर रैफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। वही संदिग्ध और कोरोना पॉजिटिव दोनों के लिए प्रोटोकॉल एक समान है। इसलिए उनके घर के पास भी किसी को जाने की अनुमति नहीं है।

Comments