कोरोना वायरस के जंग में जुटी पुलिस भी.. पुलिस का अभिनव प्रयोग..सेनेटाइज होकर जाएंगे अपने घर..
देवास। शहर में पुलिस भी कोरोना वायरस से लड़ रही है। शहर में यूं तो कर्फ्यू लगा हुआ है। पुलिस व्यवस्था में जुटी हुई है। दिन हो रात हर समय-हर पल पुलिस कार्य कर रही है। कोरोना वायरस का संक्रमण पुलिस के किसी जवान या अधिकारी को नहीं लगे इस हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेनेटाइज होने की नई व्यवस्था की गई है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने इस व्यवस्था को लागू किया। इसके साथ ही उन्होंने इस व्यवस्था के चलते पहले हाथ धोए, और सेनेटाइज भी किया गया।
Comments