वीडियो : प्रदूषण बाहर हो या अंदर दोनों हानिकारक है..

पर्यायवरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्ष लगाएंगे तो वातावरण स्वच्छ रहेगा, संत निरंकारी मंडल ने बिलावली मंदिर में विशेष साफ-सफाई कर किया पौधा रोपण..

देवास। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन द्वारा परम पूज्य बाबा हरदेवसिंह जी महाराज का जन्मोत्सव गुरू पूजा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष संस्था द्वारा शहर के प्रमुख स्थलो पर विशेष साफ-सफाई अभियान एवं पौधारोपण के साथ जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

                                            संस्था के सदस्य सफाई करते हुए

संस्था द्वारा 23 फरवरी को रेल्वे स्टेशन पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया था। इसी प्रकार आज संस्था द्वारा मक्सी रोड़ स्थित बिलावली मंदिर में प्रात: 10 बजे विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाकर पौधारोपण किया गया। साथ ही लोगो को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

Comments