कोरोना वायरस, कर्फ्यू.. पुलिस की पहल से आते-जाते लोगों को मिल रहा भोजन, सूरत से आ रहे लोगो ने कहा : देवास पुलिस की सरहानीय पहल..

पत्रकारों के आव्हान पर पुलिस अधीक्षक ने पहना मास्क, ग्लब्स..

देवास। शहर में बाहर से आ रहे लोगो के लिए चिकित्सा व्यवस्था से लेकर भोजन की व्यवस्था पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसी के चलते गुजरात के सूरत से आये लोगों को मक्सी रोड़ बायपास पर ब्रिज के नीचे भोजन कराया। वही सूरत से एक परिवार हो उत्तरप्रदेश के कन्नौज की और जा रहे थे। उन्हें भी भोजन कराया, वही ऑटो से भी कई लोग सूरत से आये जो ग्वालियर, भिंड, मुरैना की और जैसे-तैसे जा रहे है।

वही पत्रकारों के कहने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने मास्क व ग्लब्स भी पहने। वही बायपास स्थित सिद्धिविनायक होटल संचालक की और से भोजन बनाने की व्यवस्था की गई है।

Comments