कर्फ्यू में नहीं है ढील.. लोग सुबह से लगे रामायण देखने..कई लोगों ने पहली बार देखी रामायण..
देवास। एक और जहां कोरोना का भय बना हुआ है, वहीं दूरदर्शन चैनल की और से व सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि पूरे देश मे कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसके चलते लोग घरों में रहेंगे। उनके मनोरंजन के लिए रामायण की शुरुआत आज सुबह 9 बजे से की गई। जिसके चलते लोग सालों पहले जैसे टीवी के सामने बैठकर रामायण देखते थे।

वही कई युवा वर्ग जिन्होंने कभी रामायण नहीं देखी थी, वह लोग भी टीवी के सामने बैठकर रामायण का आनंद लेते देखगे गए। वैसे ही आज भी देखने को मिला। जनता की मांग पर आज 28 मार्च से डीडी नेशनल से रामायण का पुन: प्रसारण शुरू हुआ। जिसके चलते आज एक एपिसोड सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे तक हुआ व, दूसरा रात के 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित होगा।

Comments