बच्चों को बताया कैसे हाथ धोना है, कितनी बार धोना है..

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने गरीब वर्ग के बच्चों को वितरित किया भोजन वायरस से बचाव के लिए अधिकारियों ने दी लोगों को सलाह..

देवास। नोवेल कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को आवश्यक सामाग्रियों की आपूर्ति मिल रही है। वहीं गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सामाग्रियों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से लोगों की मदद कर रहा है। पिछले ही दिनों यातायात थाना प्रभारी ने गरीब वर्ग के लोगोंं को भोजन के पैकेट बांटे थे। उस के बाद जिला प्रशासनिक अधिकारी गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन व आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति कर रहा है।

आज भी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने गरीब बस्तियों में रह रहे लोगों को आवश्यक सामाग्रियों का वितरण किया। साथ ही उन्हें हाथ धोना भी पुलिस अधीक्षक ने बताया। उस दौरान बस्तियों में रह रहे बच्चे भी मौजूद थे। 

Comments