क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस जवानों ने मना किया तो लोगों ने किया पथराव..

दो पुलिस जवान घायल, थाना प्रभारी के साथ हुई झूमा झटकी..

देवास। शहर के उज्जैन रोड़ स्थित एकता नगर में क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने बाहर खेलने से मना किया तो वही के रहने वाले एक घर से 2 महिलाओं व 3 युवकों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस

घटना में सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ भी झूमा झटकी हो गई थी। इस घटना में दो पुलिस जवानों में जिसमे निलेश सोनी व एक अन्य को चोटें आई है। वही पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा व मारपीट की धाराओं का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Comments