लॉक डाउन के बावजूद घूम रहे दो पहिया, चार पहिया वाहनों से.. प्रशासन ने दिखाई सख्ती..
शहर में निकले कलेक्टर, घूमते हुए लोगो से लगवाई उठक-बैठक..
देवास। लॉकडाउन होने के बाद भी कई लोग शहर में घूम रहे थे, जबकि कलेक्टर ने कोरोना वायरस के चलते लोगो से आग्रह पूर्वक कहा था कि लोग 31 मार्च तक घरों में रहे। उसके बावजूद लोगो का अनावश्यक रूप से घर के बाहर घूमता देखा जा रहा था। जिसके चलते आज दोपहर को कलेक्टर श्रीकांत पाण्डेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर सहित अन्य अधिकारी शहर में निकले जहां घूमते लोगो पर सख्ती बरती साथ ही उन लोगो से उठक-बैठक तक लगवाई। कई स्थानों पर वाहन भी जब्त किए गए। वही यातयात चौकी पर भी घूम रहे लोगो पर थाना प्रभारी सुप्रिया चौधरी ने सख्ती की।
Comments