भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, ज्योतिरादित्य के चेहरे पर बनी थी कांग्रेस सरकार : नंदकिशोर पाटीदार जिलाध्यक्ष

देवास। पिछले दिनों से सियासी घमासान जारी था। जिसके चलते अंततः मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दिया। जिसके बाद अब प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश भर में जश्न का माहौल बन चुका है। इसी के तहत देवास शहर में भाजपाइयों ने जश्न के चलते आतिशबाजी भी की साथ ही विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया साथ ही दिवंगत विधायक तुकोजीराव पवार के चरणों में पुष्प समर्पित किये।

Comments