यह तो सीधे प्रजातांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का कर्नाटक की भाजपा सरकार का षडयंत्र है, राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह सहित मंत्रियों को रिहा करें, दिया ज्ञापन
कांग्रेस का आरोप : विधायकों को मंत्रियों से मिलवाने की अपेक्षा किया गिरफ्तार दिग्विजय सिंह ने उच्च न्यायालय में लगाई थी याचिका, हुई खारिज..
देवास। आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बैंगलुरू सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलन के लिए पहुंचे थे, जहां उनके साथ प्रदेश के कुछ मंत्रियों को बैंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले को लेकर आज दोपहर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के साथ अन्य नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन देकर पार्टी के मंत्री व दिग्विजय सिंह की रिहाई व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बताया जा रहा है की कर्नाटक उच्च न्यायालय में दिग्विजय सिंह ने याचिका लगाई थी की उन्हें विधायकों से मिलना है, इस याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
यह दिया ज्ञापन..
मध्यप्रदेश विधानसभा के 16 विधायक विगत 10 दिनों से बेंगलुरू के एक होटल में रूके हुए है, जिनसे आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीद्वार दिग्विजय सिंह मिलने पहुंचे तो बैंगलुरू की पुलिस ने उन्हें एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जितू पटवारी व अन्य मंत्रियो को विधायकों से मिलवाने के बजाय गिरफ्तार कर लिया यह तो सीधे प्रजातांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का कर्नाटक की भाजपा सरकार का षडयंत्र है इसकी हम घोर निंदा करते है, दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राज्यसभा के मध्यप्रदेश से प्रत्याक्षी है उन्हें कानूनी अधिकार है कि वे अपने वोटरों से सीधे-सीधे मुलाकात कर सकते है। इस संदर्भ में हमारा आपसे अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह को वहां ठहरे विधायको से शीघ्र मिलवाया जाए, साथ ही तत्काल उनकी एवं मंत्रीगणो की तत्काल रिहाई भी की जाए एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
Comments