बायपास पर कालोनाईर ने बनाया रोड़, हटा दी गरीबों की दुकानें..पूर्व पार्षद ने जताया विरोध, काफी देर तक हुआ हंगामा..

पूर्व पार्षद का आरोप : इसमें नगर निगम की भी मिली भगत है, विधिवत नपती होकर ही जहां से पूर्व में रोड़ बना है, उधर से ही रोड़ बनाया जाए ..

      हटाया अतिक्रमण

देवास। शहर के बायपास मार्ग पर एवरेस्ट स्कूल के पास पहाड़ी को काटकर कालोनाईजर के द्वारा कालोनी बनाई गई है। उक्त कॉलोनी बायपास मार्ग से कुछ ही दूरी पर है, कॉलोनी में जाने वाला मार्ग कच्चा है। जिसके कारण कालोनाईजर के प्लाट बिक नहीं पा रहे हैं जिसके कारण कालोनाईर ने मार्ग को पक्का करने के लिए कार्य शुरू किया जिस पर पूर्व पार्षद वहां पहुंचे और उन्होनें विरोध दर्ज कराते हुए काम बंद करा दिया। बताया गया है की इंदौर का कालोनाईर होने के चलते उसने निगम के सहयोग से मार्ग बनाने की कवायद शुरू की थी। जिसके चलते आसपास के गरीबों के मकानों की दुकानों को भी तोड़ दिया गया था। इसके साथ ही बायपास के किनारे से पानी की निकासी का भी रास्ता बंद कर दिया गया था। जिसके कारण बालगढ़ तालाब भरने में परेशानी हो सकती है। वहीं इस कार्य का विरोध करने के लिए पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी पहुंचे तो इंदौर के कालोनाईजर के पुत्र ने पूर्व पार्षद को डराने धमकाने का प्रयास किया था। लेकिन जब समर्थकों ने इसका विरोध किया तो वह हट गया। मामले को लेकर पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी का कहना है की कालोनाईर चरनोई की भूमि पर मार्ग निर्माण कर रहा है जिसके लिए गरीबों की दुकानों को भी बलपूर्वक हटा दिया गया है। साथ ही बायपास के किनारे पानी की निकासी का रास्ता भी बंद कर दिया। पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया है की इसमें नगर निगम की भी मिली भगत है। वहीं अर्जुन चौधरी ने कहा है की इसकी शिकायत निगम को की जाएगी।

विधिवत नपती कर ही कार्य हो..

               पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी ने कहा की पहले यहां पर नाला हुआ करता था, यहां पर गरीबों के मकान है जिनको सरकार ने पट्टे दिए हुए हैं। यह जो रोड़ है पहले खेतों पर जाने के लिए हुआ करता था। पहाड़ी का पानी बहता है जो नाले पर से जाता था। लेकिन कालोनाईजर को निजी तौर से लाभ पहुंचाने के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया था। पूरी नगर निगम सरकारी नालों पर जो भी रोड़ या पुलिया बनी है उसे तोड़ रहे हैं लेकिन यहां पर परमिशन कैसे दे दी। अभी कुछ लोग यहां पर आए और दुकानदार का सामान यहां से फेंक दिया और कहा की हटा लो नहीं तो जेसीबी लाकर तोड़ देंगे। वहीं यहां पर न तो सीवरेज है न ही कोई सुविधा है वहीं इन्होनेंं जंगल में कालोनी काट ली है, प्लाट नहीं बिक रहे है। अभी हमने यहां पर पहुंचकर कार्य रूकवाया है हम यह चाहते हें की इसकी विधिवत नपती हो और जहां से पूर्व में रोड़ बना है उधर से ही रोड़ बनाया जाए। वहीं गरीबों के मकान नहीं तोड़े जाएं जिन्हें पट्टे मिले हुए हैं।

Comments