कोरोना वायरस..प्रशासन सतर्क..देवास पुलिस ने की एडवाइजरी जारी..कानून का उल्लंघन करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई..
कोरोना वायरस..प्रशासन सतर्क
देवास पुलिस ने की एडवाइजरी जारी..कानून का उल्लंघन करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी भेजने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
देवास। प्रधानमंत्री मोदी ने कल संपूर्ण देश में 14 अप्रेल तक लॉकडाउन घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से आग्रह भी किया कि अनावश्यक लोग घरों से बाहर नहीं निकले। उसके बावजूद लोग घरों से घूमने के लिए बाहर जा रहे है।

इसी को देखते हुए देवास पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके चलते किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से घूमने की अनुमति नहीं होगी। दोपहिया वाहनों पर 1 से अधिक व्यक्ति नहीं होगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी भेजने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस विभाग ने आमजनों से अपील की है कि आपातकालीन सेवाएं, दैनिक उपयोग की वस्तुएं हमेशा उपलब्ध रहेगी। कानून का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा, साथ ही कठोर व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता के लिए टोल फ्री नंबर पर 104 एंव 108 पर काल कर सकते हैं।
Comments