जनसेवा का भाव लिए किसानों ने पूर्व विधायक के नेतृव्य में 25 क्विंटल गेंहू जररूतमंदो के लिए दिए..
देवास। देशभर में लागतार लॉक डाउन के चलते जरूरत मन्दों की मदद विभिन्न प्रकार की जा रही है। इसी के चलते जिले हाटपीपल्या के पूर्व विधायक मनोज चौधरी के साथ किसान द्वारा 25 क्विंटल से अधिक गेंहु से भरी ट्रेक्टर ट्राली लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर श्रीकांत पाण्डेय को दी है।

हाटपिपल्या के पूर्व विधायक मनोज चौधरी, मदन लाल कुमावत, विनोद कुमावत, दीपक पटेल व लोकेश कुमावत आदि किसानों द्वारा 25 क्विंटल गेंहु आम जनता की मदद स्वरूप दान किए गए। साथ ही मनोज चौधरी ने यह भी कहा कि आगे भी इसी प्रकार से जनता की सेवा करते रहेंगे।
Comments