जिले भर से 300 मजदूरों को जिला प्रशासन ने बसों से उत्तरप्रदेश भेजा..मजदूरों ने कहा : अपने घर जाना अच्छा लग रहा है, जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का माना आभार..

यात्रियों के लिए भोजन व मास्क की व्यवस्था संस्था रॉयल ब्रिगेड ने की..

देवास। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश मे लॉकडाउन है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न राज्यो से आये मजदूरों को वापस उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। पूर्व में भी कई लोगो को उनके घरों तक पहुंचाया गया है। इसी कड़ी में आज उत्तरप्रदेश के मजदूर जो जिले में फंसे हुए थे, उन्हें उत्तरप्रदेश पहुंचाने के लिए स्थानीय मंडी धर्मशाला में पूरे जिले के मजदूरों जो यहां बुलाया गया। उनके पश्चात उन्हें यह से भोजन आदि की व्यवस्था कर उत्तरप्रदेश पहुंचाया गया।

भोजन व नाश्ते की व्यवस्था शहर में सेवा दे रही रॉयल ब्रिगेड के युवा साथियों के द्वारा की गई। वही समस्त यात्रियों का चिकित्सा परीक्षण जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा किया गया। उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों ने जिला प्रसाशन व मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है। मौके पर मौजूद एसडीएम अरविंद चौहान ने बताया है कि यहां से करीब 300 मजदूरों को उत्तरप्रदेश बसों के मध्यम से भेजा जा रहा है, जो झांसी तक समस्त यात्रियों को छोड़ेंगे उसके पश्चात वहां का प्रशासन इन्हें इनके गंतव्य तक पहुंचाएगा।

Comments