पूर्व महापौर के मामले ने पकड़ा सियासी तूल..शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की घोर निंदा..कहा क्या वह खुद भगवान हो गए.. :- राजानी


देवास। गत देर रात्रि को पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने सिविल लाईन पुलिस थाने जाकर थाना प्रभारी योगेंद्र सिसोदिया के कक्ष में पहुंचकर भडक़े ओर उनके कक्ष में जाकर टेबल ठोंकी। मामला सुबह से चर्चा में रहा जिसके चलते आज दोपहर में कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पूर्व महापौर के द्वारा की गई अभद्रता को लेकर घोर निंदा व्यक्त की।

मनोज राजानी ने कहा की कांगेस अध्यक्ष होने के नाते इस घटना की घोर निंदा करता हूं। उन्होनें कहा की यह कृत्य अपराध की श्रेणी में मानता हूं। यह क्षमा करने योग्य नहीं है। एक और कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस, डॉक्टर व कर्मचारी देवदूत बनकर कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होनें कहा की मुझे अफसोस इस बात का है की पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने भगवान परशुराम जी को भी नहीं छोड़ा। उन्होनें कहा की क्या वह खुद भगवान हो गए या अपने आपको भगवान समझने लग गए हैं। राजानी ने कहा की पुलिस की सेवा इस समय ऐसी सेवा मानी जाती है की वह भगवान से बढक़र है हमारे लिए। उन्होनें कहा की इस समय राजनीतिक लड़ाई नहीं है, वहीं सामाजिक संस्थाओं से लेकर देश के प्रधानमंत्री पुलिस को सेल्यूट कर रहे हैं। वहीं किसी थाना प्रभारी का टांस्फर करना है तो छोटी बात है एक महापौर के लिए। वहीं उन्होनें कहा की रात को नशे में जाकर इस प्रकार का कृत्य करना बड़ा निंदनीय है। वहीं उन्होनें कहा की भाजपा पार्टी अपने कार्यकर्ता को संयमित रहने का निर्देश दें, और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। 

Comments