पूर्व आयुक्त रहे विशाल सिंह ने पुन: संभाली निगमायुक्त की कमान..माता के दर्शन कर किया पदभार ग्रहण
पूर्व आयुक्त रहे विशाल सिंह ने पुन: संभाली निगमायुक्त की कमान
माता के दर्शन कर किया पदभार ग्रहण
देवास। पिछले दिनों से निगमायुक्त का प्रभार एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी संभाल रहे थे। कुछ ही दिनों के उपरांत यहां आयुक्त के पद पर रहे विशाल सिंह चौहान को पुन: देवास भेजा गया है। जिसके चलते उन्होनें आज दोपहर में आते ही सबसे पहले माँ चामुण्डा टेकरी पर दर्शन किए उसके बाद नगर निगम जाकर पदभार ग्रहण किया है।
निगमायुक्त विशाल सिंह ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान देवास शहर को स्वछता की रैंकिग में 10 वां अंक अर्जित करवाया था, उनके इस कार्य की प्रशंसा सभी और की जा चुकी है। वहीं उनके कार्यकाल के बाद यहां पर संजना जैन ने कार्यभार संभाला लेकिन देवास शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य दिखाई नहीं दिया। निगम सूत्रों केे मुताबिक पूर्व आयुक्त संजना जैन के कार्य को देखते हुए निगम कर्मचारी संतुष्ट दिखाई नहीं दिए थे। उसी दौरान कांग्रेस पार्टी की सत्ता जाने के बाद संजना जैन का स्थानांतरण भी हो गया और एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी ने प्रभारी आयुक्त का पदभार ग्रहण कर शहर में निगम का कार्य सुचारू रखा।
उस दौरान भी विशाल सिंह को देवास लाने की चर्चाएं जोरों पर थी। आज विशाल सिंह चौहान ने निगमायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है की उनके कार्यकाल के दौरान लोगों को स्वच्छता से जागरूक करने के लिए राहगीरी डे का आयोजन भी प्रति रविवार को किया जाता रहा है। उसी के चलते अब पुन: इस प्रकार का आयोजन संभवत: देखने को मिलेगा।
Comments