घरों पर पूजा अर्चना कर मनाए भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव..
देवास। राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने समस्त ब्राह्मण बंधुओं से अपने अपने घरों पर ही पूजा अर्चना करने की अपील की है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा एवं युवा अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने समाज के अपील की है कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 26.4.2020 रविवार को ब्राह्मणों के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में प्रातः 8:00 बजे विधि विधान से अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करें और शाम को 7.30 बजे अपने-अपने घरों पर एक साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान के जन्म उत्सव को त्योहार के रूप में आनंदित होकर मनाए। भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करें कि भारत देश एवं पूरे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने का आशीर्वाद प्रदान करें। समाज के वरिष्ठ पं. देव नायक मिश्र, पूर्व अध्यक्ष श्री हरिनारायण शर्मा, ओपी तिवारी, ओपी दुबे, रमेश व्यास, किशोर पंड्या, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, महापौर सुभाष शर्मा, रमेश चौबे, शंकर लाल शर्मा, एम एम मोदी, दिलीप शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, प्रयास गौतम, आशुतोष जोशी, सतीश दुबे, बंटी शर्मा, विजय चौधरी, रूपराम मिश्रा, घनश्याम पंडित, महेंद्र शर्मा, सूरज शर्मा, आरपी मिश्रा, विनोद दुबे, दीपक जोशी, डॉ सुरेश शर्मा, सुभाष पंड्या, ओपी शर्मा, अमिताभ जोशी, टिंकू शुक्ला, समीर शर्मा, आकाश अवस्थी, पवन चौधरी, दीपेश कानूनगो, अमिताभ शुक्ला, आदित्य दुबे, डॉक्टर रितेश शर्मा, मयंक उपाध्याय, विमल शर्मा, नवीन दुबे, संदीप शर्मा, आनंद दुबे, राकेश शर्मा, प्रमोद व्यास, संजय आचार्य, गौरी शंकर चौबे, देवकीनंदन समाधिया, हेमंत शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, नयन कानूनगो, रोहन कानूनगो, भरत व्यास, सुदर्शन दुबे, रोहित उपाध्याय, कपिल व्यास, विशाल शर्मा, संदीप चौबे, छोटू पांडे, मुकेश शर्मा, प्रतीक शास्त्री, अमित पंडित, प्रतीक पंडित, नाना पंडित पंड्या, आशीष वैद्य आदि ने भगवान के जन्म उत्सव को त्योहार के रूप में मनाने की अपील की और सभी ब्राह्मण बंधु घर में रहे सुरक्षित रहे। उक्त जानकारी महामंत्री दिनेश मिश्रा ने दी।
Comments