उत्कृष्ट विद्यालय से उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण जारी..
उत्कृष्ट विद्यालय से उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण जारी
कक्षा दसवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का हुआ वितरण, मूल्यांकनकर्ता करेंगे मूल्यांकन
देवास। उत्कृष्ट विद्यालय के मूल्यांकन अधिकारी अनिल सोलंकी ने बताया कि आज हाईस्कूल कक्षा दसवीं की गणित और विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हेतु वितरित की गई सभी मूल्यांकनकर्ताओं को डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह धुर्वे के सामने सेनेटाइज्ड किया गया। इसके पश्चात उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
नरेंद्र सिंह धुर्वे द्वारा मूल्यांकनकर्ताओं को बोर्ड द्वारा दिए गए नियमों एवं निर्देशों की जानकारी दी गई तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिए गए निर्देशों की कॉपी उपलब्ध कराई गई। उसी आधार पर मूल्यांकनकर्ता उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करेंगे। वितरण व्यवस्था का निरीक्षण भी नरेंद्र सिंह धुर्वे द्वारा किया गया।
गणित विषय में 12830 कापियों का वितरण किया गया जिसे 29 मुल्यांकनकर्ताओ द्वारा उत्तर पुस्तिका जांची जाएगी, इसी प्रकार विज्ञान विषय में 12690 कॉपियों का वितरण किया गया जिसे 31 मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के सभी ब्लाकों में सेनेटाइज किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया में मिर्जा मुशाहिद बेग, महेंद्र सिंह दलवी, हजारी लाल जाट द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। इस अवसर पर सहायक मूल्यांकन अधिकारी मोहनलाल वर्मा, अनीस शेख, अनिल पंडित, अरविंद जोशी, ऋषिकेश पंड्या, भावेश कानूनगो आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
Comments