संस्था सार्थक ने कोरोना लड़ाई में निभाई अहम भूमिका, अपने सेवा कार्यो से बनाया इतिहास..
संस्था सार्थक ने कोरोना लड़ाई में निभाई अहम भूमिका, अपने सेवा कार्यो से बनाया इतिहास
देवास। आज सम्पूर्ण भारत वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लडऩे के लिए अग्रसर है, ओर काफी हद तक यह लड़ाई भारत जीत चुका है, इतनी जनसंख्या के बावजूद भी भारत ने कोरोना को हराने में एक मापदण्ड बनाया है, देश का प्रत्येक नागरिक अपने अपने घरों में रहकर लोकडाउन का पालन कर रहा है, परन्तु देश का कमजोर तबका इस लोकडाउन में प्रभावित भी हुआ है। खाद्य सामग्री व इस दौर में अनेको समस्याएं है, जिसके लिए हर शहर में प्रशासन तो प्रयास कर ही रहा है, साथ ही इनके साथ कंधों से कंधा मिला कर हजारो समाजसेवी संगठन भी निरन्तर मेहनत कर रहे है, इसी कड़ी में शहर की संस्था सार्थक नामक समाज सेवी संस्थान में सम्पूर्ण मालवा क्षेत्र में एक गौरवशाली काम किया है, पिछले 15 दिनों में जिले के 50 से अधिक स्थानों में खाद्य सामग्री तथा अनेको सहायता वस्तु पहुंचाई है, ओर निरन्तर प्रशासन के साथ कार्य करते हुए, 1000 परिवारों तक यह खाद्य सामग्री पहचाने का कार्य किया है। संस्था सार्थक के संस्थापक दीपेश कानूनगो बताते है कि यह कार्य 24 मार्च से ही संस्था ने शुरू कर दिया था, ओर तब से अभी तक 1000 गरीब व ग्रामीण परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुचा दी है, इसी बीच प्रशासन के साथ मिलकर 1000 से ज्यादा मास्क का वितरण भी सायकलों में घूम-घूम कर सम्पूर्ण देवास नगर में किया जा चुका है, और यह कार्य निरन्तर तेजी से हम जारी रखेंगे, ज्ञात हो कि संस्था सार्थक इससे पहले भी अनेको बड़े-बड़े कार्य समाज के बीच में कर चुके है।
Comments