जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे समाजसेवी संस्था कृपालु..
देवास। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे समाजसेवी संस्था कृपालु ने आज चामुंडा कांप्लेक्स देवास पर देवास कलेक्टर श्रीकांत जी पांडे के हाथों से गरीब परिवारों को बांटने के लिए 500 पैकेट रवाना कीये कलेक्टर ने उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की वह संस्था के सुमेर सिंह दरबार का अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। देवास लॉकडाउन के बाद जिले के कई परिवारों के सामने दोनों समय के भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। पैसे की कमी के कारण परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ ही जिलेभर के सामाजिक संगठन बखूबी निभा रहे हैं।

जिला मुख्यालयों पर यह कार्य जिम्मेदारी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गूरूवार को कलेक्टर श्रीकांत पांडे एवं आयुक्त नगर निगम द्वारा देवास चामुंडा कांप्लेक्स से जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित किए जाने के लिए नगर निगम के वितरण कर्मचारियों को सोपा लॉक डाउन के बाद से ही प्रतिदिन संस्था कृपालु के सुमेर सिंह दरबार नित्य प्रतिदिन 500 पैकेट नगर निगम के वितरण कर्मचारियों के सुर्पध कर गरीब परिवारों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं
Comments