कोरोना वायरस महामारी को रफूचक्कर करने के लिए शांति मंत्र का 108 बार जाप किया..
देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ द्वारा दिनांक 3 मई को महावीर भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव पर विश्व शांति हेतु 108 बार शांतिनाथ भगवान की माला का जाप किया गया। इसमें ग्रुप के संरक्षक महेंद्र सेठी संरक्षक मनोहर जैन संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र बाकलीवाल ग्रुप के अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा उपाध्यक्ष पारस जैन सचिव अशोक जैन सह सचिव राजेंद्र जैन प्रचार प्रसार मंत्री प्रदीप जी जैन समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्रुप के सभी सदस्यों ने संपूर्ण रूप से सहयोग कर कोरोना वायरस महामारी को रफूचक्कर करने के लिए शांति मंत्र का 108 बार जाप किया गया। हम इसे देवास से नहीं भारत देश से समाप्त कर देंगे उक्त जानकारी ग्रुप सचिव अशोक जैन द्वारा दी गई
Comments