महाराष्ट्र से मजदूर कर रहे अपने घर की और पलायन, सीएनजी गैस पंप पर लगी ऑटो की लंबी कतार..

महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश की और ऑटो रिक्शा से जा रहे लोग हो रहे परेशान..

देवास। महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश की और ऑटो से जा रहे हजारों मजदूर इंदौर रोड़ स्थित सीएनजी पंप पर गैस डलवाने के लिए खड़े रहे। बताया गया है कि यह लोग मुंबई के ठाणे, कल्याण, गुजरात के वापी क्षेत्र से अपने घरों की और पलायन कर रहे है।

यह लोग ऑटो से उत्तरप्रदेश की और जा रहे है। आज यह लोग ऑटो टैक्सी में गैस डलवाने के लिए सुबह से लंबी कतार के साथ खड़े हुए थे। इन लोगो के साथ परिवार भी मौजूद था। बताया गया है कि शाम 6 बजे से यह पंप बंद हो जाएंगे जो अगले दिन 10 बजे चालू होंगे। इस बीच इनके साथ मौजूद महिला व बच्चे काफी परेशान होंगे।

Comments